दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में छुआछूत और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किए जाने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को किला चौक पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन किया एवं भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने कड़ा विरोध जताया है उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद कथित रूप से किए गए शुद्धिकरण को लेकर एफआईआर दर्ज कराने के कई प्रयास किए गए लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर समाज में भेदभाव और अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उनके खिलाफ आवाज उठाने वाले राहुल गांधी पर मुकदमा क्यों दर्ज किया गया।
उन्होंने कहा कि यह गंभीर विषय है कि अपराध और भेदभाव करने वालों को संरक्षण मिले तथा सामाजिक न्याय और समानता की आवाज उठाने वालों पर मुकदमे दर्ज किए जाएं,क्या यही भाजपा की सबका साथ सबका सम्मान वाली राजनीति है। इस दौरान बड़ी संख्या कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।