गरोठ। दीपावली के त्योहार को देखते हुए प्रशासन ने पटाखों के सुरक्षित भंडारण और सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में तहसील भानपुरा के ग्राम खेरखेड़ी स्थित पटाखा गोदाम का एएसपी रामस्नेही मिश्रा और एसडीएम राहुल चौहान ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गोदाम में उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं और निर्धारित मानकों की जांच की। साथ ही पटाखों के सुरक्षित भंडारण, आगजनी की आशंका और संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने गोदाम संचालक को सभी निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी न हो, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।