पालसोड़ा। ग्राम पालसोड़ा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक दिलीपसिंह परिहार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोरदास बैरागी करेंगे। सरपंच संगीता गुड्डू जाट विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराने और शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से साइकिलों का वितरण किया जा रहा है। इससे विशेष रूप से दूर-दराज के क्षेत्रों से विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी।
कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पालसोड़ा में होगा। आयोजकों ने ग्रामवासियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है। यह जानकारी विद्यालय के प्राचार्य सत्यनारायण बैरागी ने दी।