BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2026, 1:03 pm
BIG NEWS : दिग्विजय सिंह का अपनी ही पार्टी के नेताओं पर हमला, बोले- जब आरएसएस पर सवाल उठाता था तो कांग्रेस नेता इसे मेरा निजी बयान बताते थे, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपनी ही पार्टी के पूर्व वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों पर बड़ा निशाना साधा है। ‘ऑफिस ऑफ दिग्विजय सिंह’ के सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ पर किए गए एक पोस्ट के जरिए उन्होंने अतीत के कई घटनाक्रमों को उजागर करते हुए कांग्रेस के तत्कालीन रवैये पर सवाल खड़े किए हैं।


मुझे अकेला छोड़ दिया जाता था
दिग्विजय सिंह ने पोस्ट में लिखा कि वे वर्ष 1972 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल से लड़ रहे हैं। वे संघ की नर्सरी कहे जाने वाले क्षेत्र के रहने वाले हैं, जहां से उन्होंने चुनाव लड़ा, खुद जीता और कांग्रेस को भी जिताया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी वे इन संगठनों के खिलाफ आवाज उठाते थे, तो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के तत्कालीन मीडिया विभाग के प्रमुख उनके बयानों से किनारा कर लेते थे और उसे उनका ‘निजी बयान’ करार दे देते थे।


पूर्व गृहमंत्री पर भी साधा निशाना
वरिष्ठ नेता ने एक गंभीर खुलासा करते हुए कहा कि जब वे बम ब्लास्ट के मामलों में आरोपी संघ कार्यकर्ताओं की शिकायत लेकर कांग्रेस सरकार में रहे तत्कालीन केंद्रीय गृहमंत्री के पास पहुंचे थे, तो उन्होंने आरएसएस को एक ‘राष्ट्रवादी संगठन’ बता दिया था।


‘देर से ही सही, अब पार्टी को समझ आया संघ का असली चेहरा’
दिग्विजय सिंह ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को संघ का असली चेहरा समझ में आ गया है। उन्होंने लिखा, “मुझे इस बात की अति प्रसन्नता है कि अब राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और प्रियंक खड़गे ने आरएसएस के असली चेहरे को पहचाना है।” दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में एक बार फिर पुरानी कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली और अंदरूनी खींचतान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE