BREAKING NEWS
BIG UPDATE : छह दिन मंडी रहेगी बंद, आखिरी कारोबारी.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीमांकन विवाद फिर चर्चा में, एक.. <<     VIDEO NEWS: इंदौर में पुलिस कस्टडी पर सवाल: जेल वारंट.. <<     वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान के तहत गांवों में.. <<     BIG NEWS : सेवानिवृत्ति के बाद भी अपनी मांगों के.. <<     KHABAR : पुलिस और 80 हजार के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर.. <<     BIG NEWS : एमपी कांग्रेस में नियुक्ति, बैजनाथ.. <<     NEWS : पत्रकारों की सुरक्षा पर राजस्थान पुलिस का.. <<     दीपावली पर जावरा पुलिस अलर्ट, बाजारों में.. <<     BIG NEWS : दीपावली पर्व को लेकर झाबुआ पुलिस अलर्ट,.. <<     NEWS UPDATE: इस बार कितने में मिल रहे हैं पटाखे? कौन-सी.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी एमपी से.. <<     HEADLINES : मध्य प्रदेश की 7 बड़ी खबरें: ठंड, प्रदूषण,.. <<     KHABAR : दुर्गापुर और बरसलाय में पंचायत भवन,.. <<     BIG NEWS : नीमच मंडी में पोस्तादाना के भाव देखकर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 12 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया.. <<     BIG NEWS : त्योहार से पहले प्रशासन अलर्ट, खेरखेड़ी.. <<     उज्जैन कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त का छापा, 20.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2026, 2:14 pm
KHABAR : पीएम आवास योजना में गड़बड़ी, बीजेपी विधायक ने निगम के खिलाफ खोला मोर्चा, बिना मकान बने किस्तें जारी होने पर जांच की मांग, पढे़ खबर

Share On:-

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामनिवास शाह ने प्रधानमंत्री आवास योजना में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वार्ड क्रमांक 43 के रहवासियों की शिकायत के बाद विधायक ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।


‘मकान नहीं बना तो कैसे जारी हुई दूसरी और तीसरी किस्त?’
विधायक रामनिवास शाह ने बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों से शिकायत मिली है कि कई ऐसे हितग्राही हैं, जिन्होंने योजना की राशि मिलने के बावजूद मकान का निर्माण कार्य शुरू ही नहीं कराया। इसके बावजूद नगर निगम के अधिकारियों की सांठगांठ या लापरवाही से उन्हें पहली किस्त के बाद दूसरी, तीसरी और पूरी राशि का भुगतान कर दिया गया। विधायक ने सवाल उठाया कि बिना भौतिक सत्यापन और निर्माण कार्य के अगली किस्तें किस आधार पर जारी की गईं?


2017 के स्वीकृत मकानों में भी धांधली की शिकायत
मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे, निगम कमिश्नर और स्थानीय पार्षदों के साथ आपात बैठक की। विधायक ने कहा कि वर्ष 2017 में स्वीकृत हुए कई मकानों के मामलों में भी ऐसी शिकायतें सामने आई हैं।उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन अधिकारियों या कर्मचारियों की लापरवाही के कारण यह फर्जीवाड़ा हुआ है, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE