BREAKING NEWS
BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2026, 4:37 pm
BIG NEWS : स्विमिंग पूल से संभागीय मुकाबले तक पहुंचा नीमच का जलवा, 40 तैराकों ने भरी उड़ान, अब उज्जैन में दिखेगा जिले का दमखम, चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ी रवाना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला स्तरीय शालेय तैराकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संभाग स्तर के लिए चयनित नीमच जिले के 40 तैराक खिलाड़ियों का दल आज उज्जैन रवाना हुआ। उज्जैन में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय तैराकी प्रतियोगिता में खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 19 अगस्त 2026 को नगर पालिका स्विमिंग पूल, नीमच में किया गया था, जिसमें जिलेभर से करीब 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्ग में विभिन्न तैराकी स्पर्धाएं आयोजित की गई थीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन उज्जैन संभाग प्रतियोगिता के लिए किया गया।

संभाग स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों में अवनी शर्मा, अंशिका पाण्डे, अनुराग पाण्डे, जाह्नवी पारवानी, रुद्रांशी गहलोत, कनिष्का गहलोत, ऋषि सागर, स्तुति अग्रवाल, रोहित धनगर, प्रत्यक्ष कुमार गौतम, अदिश्री पाटीदार, आरव शर्मा, रिधि राठौर, आरूष गोदावत, भव्या गोदावत, यशमित शर्मा, वरुण शर्मा, भव्य गोस्वामी, प्रथा हरोड़, शिवांश चतुर्वेदी, दर्पण मिश्रा, आयुष शर्मा, अनुज मोहिल, लक्ष कैथवास, धैर्य गोयल, जसलीन कौर, हरमन सिंह, प्रतीक सिंह, हर्षित सिंह पंवार, चेतन, खुशवंत नागदा, जतिन पाटीदार, अर्पित पाटीदार, अस्मि भटनागर, प्रभव शर्मा, निर्भय शर्मा, धर्मध्वज एवं मनन गुरंग सहित कुल 40 खिलाड़ी शामिल हैं।

टीम कोच आयुष गौड़, नीलेश घावरी, नरेश जोशी, अनिल कुमार एवं रविन्द्र सोनी के मार्गदर्शन में तथा टीम मैनेजर प्रतुपाल सिंह के नेतृत्व में प्रतियोगिता में भाग लेगी। खिलाड़ियों के उज्जैन रवाना होने पर प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE