मंदसौर। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), मंदसौर द्वारा 4 सितंबर 2026 से बकरीपालन का 12 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए 18 से 50 वर्ष आयु के इच्छुक अभ्यर्थी जल्द से जल्द पंजीयन करा सकते हैं।
पंजीयन के लिए अभ्यर्थियों को दो फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड, समग्र आईडी, अंतिम मार्कशीट एवं बैंक खाते की जानकारी की छायाप्रति साथ लानी होगी।
प्रवेश एवं प्रशिक्षण से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी सर्किट हाउस के सामने, नई आबादी थाना के पास स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी), मंदसौर में कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 6269058449, 9111858590 एवं 8435806297 पर संपर्क किया जा सकता है।