चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ न्यू क्लॉथ मार्केट निर्माण सहकारी समिति लिमिटेड की 51वीं साधारण आमसभा शनिवार, 27 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजे दीपक गार्डन, कुकड़ा रिसोर्ट के सामने, चित्तौड़गढ़ में आयोजित होगी।
समिति के मंत्री सोहनलाल तनवानी ने बताया कि आमसभा में पिछली आमसभा की कार्यवाही की पुष्टि, वर्ष 2025-26 के अंकेक्षित लेखों, लाभांश वितरण, वार्षिक प्रतिवेदन, अंकेक्षक की नियुक्ति सहित सभागार एवं बाजार विकास से संबंधित प्रस्तावों तथा बजट अनुमोदन पर चर्चा की जाएगी।
मंत्री तनवानी ने बताया कि समिति अध्यक्ष डॉ. आई.एम. सेठिया के सानिध्य में आयोजित होने वाली आमसभा में समिति की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित करने को लेकर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया जाएगा।
उन्होंने समिति के सभी सदस्यों से आमसभा में निर्धारित समय पर उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सभा में केवल समिति के सदस्य ही परिचय पत्र के साथ भाग ले सकेंगे। प्रतिनिधि के माध्यम से सहभागिता मान्य नहीं होगी।