नीमच। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिनागम ग्रुप की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। जिनागम ग्रुप के अध्यक्ष मनोज विनायका एवं सचिव अमन विनायका ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में नीमच शहर के एसडीएम पराग जैन, दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विमल सरावगी एवं सचिव महेंद्र पाटनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यह वृक्षारोपण कार्यक्रम कु. महिमा विनायका की स्मृति में लाभार्थी परिवार अनिल जी, आभा जी, अमन, मनीषा एवं देवराज विनायका द्वारा आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नगरपालिका अधिकारी महावीर जैन, समाजसेवी किशोर जावरिया, प्रमोद गोधा, कमल गोयल, राजकुमार पाटनी, सचिन अग्रवाल, दिलीप विनायका, बसंत विनायका, सिद्धार्थ अजमेरा, रवि अजमेरा, अमित सोनी, मयंक कासलीवाल, दीपक पाटनी, अंकित बाकलीवाल, सुनीता विनायका, ऋतु अग्रवाल एवं प्रेरणा बाकलीवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में जिनागम ग्रुप के कोषाध्यक्ष विकास सरावगी ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।