जीरन। ग्राम पंचायत चल्दू स्थित श्री वृंदावन गौशाला, चल्दू जैन दिवाकर गुरु कमल तीर्थ में पशु चिकित्सा विभाग के निर्देशानुसार गौवंश के टीकाकरण एवं निरीक्षण का कार्य किया गया।
उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं नीमच डॉ. ए.आर. धाकड़ के आदेशानुसार कृत्रिम गर्भाधान उपकेंद्र चल्दू के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी लालसिंह रावत ने गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान गौशाला में मौजूद गौवंश को एफएमडी (मुंहपका-खुरपका रोग) से बचाव के लिए टीके लगाए गए। साथ ही शेष गौवंश की पहचान सुनिश्चित करने के लिए टैगिंग भी की गई।
गौशाला समिति अध्यक्ष एवं सरपंच महेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि पशुओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण अभियान चलाया गया।
अभियान में गौशाला समिति प्रबंधक (सचिव) विक्रम सिंह सोनगरा, शोभाराम मेघवाल, गौसेवक राजेश सोलंकी, सहायक गोपाल, गौसेवक विनोद, गौशाला के गोपालक रतनलाल एवं बबलू सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।