मनासा। दिगंबर जैन समाज में नवीन पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद समाज में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। समाज के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सक्रिय एवं योग्य सदस्यों का निर्वाचन होने पर समाजजनों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नवीन पदाधिकारियों में भरत जैन को अध्यक्ष, प्रदीप गांधी को उपाध्यक्ष, विकास गांधी को सचिव, प्रखर रामावत को सह सचिव तथा सुरेश रामावत को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
वहीं समाज के वरिष्ठ एवं अनुभवीजनों के मार्गदर्शन के लिए शिखरचंद गांधी, वीरेन्द्र गांधी एवं अनिल रामावत को मार्गदर्शन मंडल में शामिल किया गया है।
नवीन पदाधिकारियों एवं मार्गदर्शन मंडल के गठन पर समाज के वरिष्ठजनों और समाजबंधुओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को बधाई दी। समाजजनों ने विश्वास जताया कि नवीन पदाधिकारी मार्गदर्शन मंडल के सहयोग से समाज की धार्मिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा और गति प्रदान करेंगे।
समाजजनों ने कहा कि नवीन नेतृत्व से समाज की एकता एवं संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा मिलेगा तथा समाजहित से जुड़े कार्यों को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।