मनासा। श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति मनासा द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नारियल से मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को शाम 7 बजे से अन्नपूर्णा मंदिर के सामने, नीमच नाका, मनासा में आयोजित होगी।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 10,000 रुपए मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू की ओर से, द्वितीय पुरस्कार 5,100 रुपए लालचंद राठौर की ओर से तथा तृतीय पुरस्कार 3,100 रुपए विवेक समदानी की ओर से प्रदान किया जाएगा।
श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के सदस्यों ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र की समस्त धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रतियोगिता एवं आयोजन का आनंद लेने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।