BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 3, 2026, 11:11 am
KHABAR : बरड़िया जागीर में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, पं. रुद्रदेव त्रिपाठी कर रहे कथा वाचन, 5 सितंबर को मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, पढ़े खबर 

Share On:-

मनासा। भगवान श्रीकृष्ण एवं मां भगवती भादवामाता की कृपा, कुलदेवता एवं पूर्वजों तथा माता-पिता के आशीर्वाद से ग्राम बरड़िया जागीर में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्री द्वारिकापुरी परिसर में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में कथा व्यास श्रीमद्भागवताचार्य परम पूज्य पं. श्री रुद्रदेव त्रिपाठी (जावद, जिला नीमच) द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है।

कथा का आयोजन 2 से 8 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 11:15 बजे से दोपहर 3:15 बजे तक किया जा रहा है। कथा के प्रथम दिवस 2 सितंबर, बुधवार को सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद मंगलाचरण एवं श्रीमद्भागवत महात्म्य का वाचन हुआ।

विभिन्न दिवसों में होंगे धार्मिक प्रसंग-
कथा के दूसरे दिन 3 सितंबर, गुरुवार को सृष्टि रचना एवं भगवान के अवतारों का वर्णन किया जाएगा। तीसरे दिन 4 सितंबर, शुक्रवार को ध्रुव चरित्र, चौथे दिन 5 सितंबर, शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव तथा पांचवें दिन 6 सितंबर, रविवार को बाल लीलाएं, गोवर्धन लीला एवं अन्य दिव्य लीलाओं का वर्णन होगा।

छठे दिन 7 सितंबर, सोमवार को महारास एवं उद्धव-गोपी संवाद तथा सातवें एवं अंतिम दिन 8 सितंबर, मंगलवार को सुदामा चरित्र, पूर्णाहुति एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

8 सितंबर को महाप्रसादी-
आयोजन के अंतिम दिन 8 सितंबर, मंगलवार को शाम 4 बजे महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। आयोजक परिवार एवं ग्रामवासियों ने धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने तथा धर्म, ज्ञान एवं पुण्य के इस महोत्सव का लाभ लेने की अपील की है।

आयोजन स्थल: श्री द्वारिकापुरी परिसर, ग्राम बरड़िया जागीर, तहसील मनासा, जिला नीमच (म.प्र.)

प्रेरणा: स्व. सुमित्रादेवी (पूर्व सरपंच) एवं रघुवीर शर्मा।

आयोजक: कारूलाल शर्मा-सम्पतबाई शर्मा, रघुवीर शर्मा-सीमा शर्मा (सरपंच, ग्राम पंचायत बरड़िया जागीर एवं ब्लॉक अध्यक्ष, सरपंच संघ मनासा), देवीलाल शर्मा-लक्ष्मी शर्मा, चि. राजू-कीर्ति, विकास-मंगला, मनीष-मंगला, रितिक-नीकिता, नीलेश-अर्पिता, चि. तनिष्क, भूमिका, छाया, हर्षी, प्रिष्टी एवं समस्त जोबरिया परिवार।

स्वागतातुर: गुड्डीबाई-मनोहर शर्मा, सुशीलाबाई-ओमप्रकाश शर्मा, मंजूबाई-विष्णु शर्मा एवं सोना-शुभम शर्मा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE