BREAKING NEWS
BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 3, 2026, 1:13 pm
KHABAR : जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ नीमच, 1450 विद्यार्थियों ने निकाली भव्य शोभायात्रा, कृष्ण लीलाओं पर आधारित 10 झांकियों ने मोहा मन, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की भारतीय संस्कृति की मनोहारी झलक, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जन्माष्टमी के अवसर पर गुरुवार को नीमच में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सीबीएसई एवं सैनिक स्कूल नीमच के विद्यार्थियों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। करीब 1450 विद्यार्थियों की सहभागिता वाली इस शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं लीलाओं पर आधारित 10 आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। विद्यार्थियों ने विभिन्न कृष्ण लीलाओं का जीवंत मंचन कर भारतीय संस्कृति और परंपराओं की मनोहारी झलक प्रस्तुत की।

कृष्ण लीलाओं पर आधारित झांकियां रहीं आकर्षण-
शोभायात्रा में बाल कृष्ण, माखन चोरी, रासलीला, कालिया नाग वध, पूतना वध, सांदीपनि आश्रम, सुदामा मिलन और भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप सहित विभिन्न प्रसंगों को विद्यार्थियों ने झांकियों के माध्यम से जीवंत किया। विद्यार्थियों द्वारा स्वयं तैयार की गई झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

तरंगिणी म्यूजिक ग्रुप और लेजिम गर्ल्स ने बढ़ाई शोभा-
शोभायात्रा में विद्यालय का तरंगिणी म्यूजिक ग्रुप, लेजिम गर्ल्स, दुर्गा वाहिनी तथा आरएसएस की थीम पर विद्यार्थियों की टुकड़ी भी शामिल रही। खाटू श्याम बाबा की विशेष झांकी ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान वंदे मातरम् के 150वें वर्ष और संत रविदास जयंती की 460वीं वर्षगांठ से जुड़ी संदेशपरक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं।

संस्कार और संस्कृति से जोड़ना उद्देश्य-
विद्यालय की प्राचार्य कविता जिंदल ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्कार, संस्कृति और भारतीय परंपराओं से जोड़ने के साथ ही नगरवासियों तक जन्माष्टमी का संदेश पहुंचाना है।

उपप्राचार्य प्रतिभा शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर विकासनगर, जैन मंदिर, समता चौराहा, गायत्री मंदिर रोड, हेमू कलानी चौराहा, कमल चौक, फव्वारा चौक, बारादरी और फोर जीरो चौराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः विद्यालय पहुंची। मार्ग में लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और कृष्णमय वातावरण में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE