पिपलियामंडी। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे पिपलियामंडी नगरवासियों को गुरुवार दोपहर राहत मिली, जब अचानक बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश शुरू होते ही उमस और गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली।
काफी दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के चेहरों पर भी खुशी नजर आई। बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया और नगर की सड़कों पर पानी नजर आने लगा।
बारिश को किसानों के लिए भी राहत भरा माना जा रहा है। खेतों में नमी बढ़ने से फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है। लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश से नगरवासियों और किसानों में खुशी का माहौल देखने को मिला।