BREAKING NEWS
KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 3, 2026, 2:21 pm
KHABAR : नीमच में सजेगा श्रीकृष्ण भक्ति और लोक-संस्कृति का रंग आज, संस्‍कृति विभाग की ओर से मनासा और जावद में ‘श्रीकृष्ण पर्व’ के अंतर्गत होंगे विविध सांस्कृतिक आयोजन, पढे़ शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

नीमच। श्रीकृष्‍ण पाथेय न्‍यास, मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन-नीमच के सहयोग से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन, लोक-आस्था और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ‘श्रीकृष्ण पर्व’ के अंतर्गत आज 4 सितम्बर को सायं 7 बजे से नीमच जिले के मनासा और जावद में विशेष सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों और उनकी भक्ति भावना को संगीत, नृत्य एवं लोक गायन की प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रवेश निरूशुल्क रहेगा।


द्वारकाधीश मंदिर के सामने, गांधी चौक, मनासा में सायं 7 बजे से श्रीकृष्ण केंद्रित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें सुश्री दीपिका सिंह एवं साथी, इंदौर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और जीवन प्रसंगों को नृत्य के माध्यम से साकार करेंगे। इसके साथ प्रतिमा गोस्वामी एवं साथी, भोपाल द्वारा भक्तिमय गायन की प्रस्तुति होगी।


श्री सांवलिया जी मंदिर, रामलीला मैदान, खोर दरवाजा, जावद में 4 सितम्‍ब्‍र, 2026 को सायं 7 बजे से लोक गायन और भक्ति गायन की स्वरमयी प्रस्तुतियां होंगी। सुश्री पूर्णिमा चतुर्वेदी एवं साथी, भोपाल लोक गायन एवं सुश्री नम्रता कुशवाह एवं साथी, भोपाल भक्ति गायन के माध्यम से श्रीकृष्ण की भक्ति और लोक परंपरा को स्वर देंगी। 


श्रीकृष्ण पर्व’ के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध कृष्ण परंपरा, लोक-स्मृतियों और कला अभिव्यक्तियों को नई पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE