डीकेन। भगवान श्री देवनारायण धाम मालासर की डूंगरिया एवं आसींद स्थित सवाई भोज मंदिर के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकले डीकेन और भगवानपुरा क्षेत्र के गुर्जर समाज के युवाओं का नगर परिषद परिसर स्थित श्री मंशापूर्ण महादेव मंदिर में स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, नगर परिषद अध्यक्ष सुगना बाई गुर्जर, भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कन्हैयालाल चारण, मंडल उपाध्यक्ष केशव चारण, गुर्जर समाज के तहसील अध्यक्ष कन्हैयालाल गुर्जर, समाज अध्यक्ष गोपाल गुर्जर, नगर परिषद सभापति राजेंद्र मुंदड़ा सहित जनप्रतिनिधि एवं समाजजन मौजूद रहे।
इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह राजपूत, गोपाल राठौर, वरिष्ठ पार्षद जीवनलाल चारण, सुनील बैरागी, शौकीन सोनी, मोहनलाल ग्वाला, संतोष गुर्जर, मोजीराम गुर्जर, सोनू गुर्जर सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, गुर्जर समाज के वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पैदल यात्रा पर निकले युवाओं का स्वागत कर उन्हें यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं। समाजजनों ने भगवान श्री देवनारायण से सभी की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।