नीमच। नगर की प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्था संगीत मंच की ओर से 12 सितंबर को संगीत निशा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शाम 7.30 बजे स्थानीय रोटरी सामुदायिक भवन में होगा।
संगीत मंच के संयोजक प्रो. पंकज श्रीवास्तव एवं सह-संयोजक शुचि श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में नीमच के स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बाहर से चयनित कुछ चुनिंदा कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। संगीत निशा के माध्यम से संगीत प्रेमियों को विभिन्न रंगों की सांगीतिक प्रस्तुतियों का आनंद मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले कुछ चुनिंदा व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
आयोजकों ने शहर की सभी संगीत प्रेमी संस्थाओं एवं संगीत प्रेमी नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।