पिपलियामंडी। विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी पिपलियामंडी-मल्हारगढ़ प्रखंड द्वारा रक्षाबंधन पर्व अनूठे अंदाज में मनाया गया। दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति की बहनों ने नगर में विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर पुलिस प्रशासन, चिकित्सकों, नगर परिषद के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों सहित पत्रकारों को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ ही सामाजिक समरसता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।
इस दौरान बहनों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों की कलाई पर राखी बांधी तथा रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। राखी बंधवाने वाले लोगों ने दुर्गा वाहिनी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सम्मान और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।
आयोजन के माध्यम से दुर्गा वाहिनी की बहनों ने यह संदेश भी दिया कि मातृशक्ति समाज की सुरक्षा, सेवा और सहयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। नगरवासियों ने भी इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए आयोजन में शामिल सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
आयोजन में ये रहे उपस्थित
दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका तनीषा दीदी डाबी, नगर संयोजिका तनीषा दीदी राठौर, मातृशक्ति मल्हारगढ़ प्रखंड संयोजिका संगीता दीदी राठौर सहित हंसा दीदी, ज्योति दीदी, दिव्यांशी दीदी एवं दुर्गा वाहिनी की बहनें उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर हंसा दामामी, अदिति दामामी, किंजल राजपूत, ज्योति बैरागी, धापू गुर्जर एवं चंचल मराठा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।