BREAKING NEWS
KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 4, 2026, 10:45 am
KHABAR : देवरी खवासा स्कूल में हर्षाेल्लास से मनाया जन्माष्टमी पर्व, राधा-कृष्ण की झांकी ने मोहा मन, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में दिव्या रहीं विजेता, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

देवरी खवासा। शासकीय माध्यमिक विद्यालय देवरी खवासा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर्व हर्षाेल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। आयोजन को लेकर सुबह से ही विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया।

इस अवसर पर विद्यालय में राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई। कु. भूमिका एवं कु. सरोज ने राधा का रूप धारण किया, जबकि कु. कृष्णा एवं कु. साधना कृष्ण के रूप में नजर आईं। विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण पर आधारित गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा 6वीं की छात्रा कु. दिव्या विजेता रहीं। विजेता को विद्यालय की ओर से ₹51 की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई।

कार्यक्रम में पालक कारूलाल विश्वकर्मा एवं संजय बैरागी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मटकी फोड़ प्रतियोगिता का संचालन शिक्षक ईश्वरलाल प्रजापति ने किया, जबकि नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन शिक्षक शैलेन्द्र जोशी ने किया।

आयोजन के सफल संचालन पर संस्था प्रधान प्रियंका देवड़ा ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थितजनों को बधाई देते हुए जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE