BREAKING NEWS
KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 4, 2026, 10:46 am
KHABAR : पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नीमच पुलिस की अनूठी पहल, पुलिस लाइन में ईको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा निर्माण कार्यशाला, बच्चों ने उत्साह से लिया भाग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आगामी गणेश उत्सव को देखते हुए नीमच पुलिस द्वारा पर्यावरण संरक्षण और बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 3 सितंबर को पुलिस लाइन नीमच में ईको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। पुलिस परिवार के सदस्यों और बच्चों ने कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यशाला का आयोजन पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को पर्यावरण अनुकूल तरीके से त्योहार मनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यशाला के दौरान बच्चों को प्राकृतिक शाडू मिट्टी और प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमाएं बनाने की विधि एवं बारीकियों की जानकारी दी गई। बच्चों ने प्रशिक्षण के दौरान मिट्टी से भगवान गणेश की विभिन्न आकर्षक प्रतिमाएं तैयार कीं।

पुलिस का उद्देश्य बच्चों को इस वर्ष अपने हाथों से निर्मित गणेश प्रतिमाएं स्थापित करने के लिए प्रेरित करना है, ताकि गणेशोत्सव के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा सके।

नीमच पुलिस की इस पहल को पर्यावरण संरक्षण के साथ बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने वाला कदम बताया जा रहा है। कार्यशाला में पुलिस परिवार के सदस्यों एवं बच्चों में खासा उत्साह नजर आया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE