चित्तौड़गढ़। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 4 सितंबर को जे.के. सीमेंट परिसर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
श्री राधा-कृष्ण मंदिर के प्रबंधक विकास सरावगी ने बताया कि जे.के. सीमेंट के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल एवं एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जन्माष्टमी कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम के तहत जे.के. ऑफिसर्स क्लब एवं महिला क्लब की ओर से विभिन्न आकर्षक झांकियां तैयार की जा रही हैं। वहीं मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी एवं सजावट से सजाया गया है।
जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण, महादेव एवं हनुमानजी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर परिसर में भक्तों के लिए भजन संध्या का आयोजन होगा तथा मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण की महाआरती की जाएगी।
कार्यक्रम के समापन के बाद सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।