BREAKING NEWS
KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 4, 2026, 11:31 am
BIG NEWS : नीमच बना वृंदावन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सड़कों पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, जयकारों से गूंजा मार्ग, ग्वालटोली से निकली विशाल वाहन रैली का शहरभर में पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। ब्रज नगरी ग्वालटोली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का उल्लास शुक्रवार को देखते ही बना। महोत्सव के तहत सुबह विशाल वाहन रैली निकाली गई, जो आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही। भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष और भक्ति गीतों के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु वाहनों के साथ रैली में शामिल हुए। इससे शहर की सड़कों पर कृष्ण भक्ति का रंग छा गया।

विशाल वाहन रैली ग्वालटोली से प्रारंभ होकर भगवानपुरा, नीमच सिटी, फव्वारा चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस ग्वालटोली स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया। पुष्पवर्षा के बीच गूंजते ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

रैली में शामिल श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। पारंपरिक वेशभूषा, भक्ति ध्वज और कृष्ण भक्ति के जयकारों ने रैली को भव्य स्वरूप प्रदान किया। रैली के माध्यम से शहरवासियों को जन्माष्टमी उत्सव से जोड़ने के साथ ग्वालटोली की कृष्ण भक्ति और सामाजिक एकजुटता का संदेश भी दिया गया।

देर रात होगा जन्मोत्सव और महाआरती-
ग्वालटोली स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर पर दिनभर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। देर रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष आयोजन, महाआरती और छप्पन भोग लगाया जाएगा। जन्मोत्सव के साथ जन्माष्टमी महोत्सव का विशेष समापन होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE