देवरी खवासा। नगर के चारभुजा नाथ मंदिर पर आज शुक्रवार शाम जन्माष्टमी पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर युवा मित्र मंडल द्वारा मंदिर की आकर्षक सजावट की गई है।
जन्माष्टमी के अवसर पर आज सुबह से ही मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का दौर जारी है। श्रद्धालुओं में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ जन्मोत्सव मनाएंगे। आयोजन को लेकर युवा मित्र मंडल द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं।