घुघरियाखेड़ी। मनोकामेश्वर मंदिर समिति एवं महाकालेश्वर संगठन घुघरियाखेड़ी के तत्वावधान में बाबा मनोकामेश्वर महादेव का भव्य नगर भ्रमण एवं शिवडोला निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर भ्रमण के दौरान बाबा मनोकामेश्वर ने भक्तों को सुख, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद दिया।
शिवडोला के दौरान 12, 32 एवं 16 समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पोहा प्रसादी का वितरण किया गया। शिवडोला समिति ने प्रसादी वितरण के लिए समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
वहीं, दशोरा नागर समाज के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रविंद्र मंडलोई एवं समाजजनों की ओर से भक्तों के लिए झालमुरी प्रसादी का वितरण किया गया। शिवडोला समिति की ओर से जितेंद्र कर्मा ने प्रसादी वितरण के लिए डॉ. रविंद्र मंडलोई का आभार व्यक्त किया तथा बाबा मनोकामेश्वर से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और वैभव की कामना की।
कार्यक्रम में मनोकामेश्वर मंदिर समिति, महाकालेश्वर संगठन घुघरियाखेड़ी एवं देवलगांव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. रविंद्र मंडलोई, सारिका मंडलोई, जीवनलाल गुप्ता, हरिनारायण गुप्ता, अनिल गुप्ता, अमित गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, निर्मल गुप्ता सहित समाजजन उपस्थित रहे।