जीरन। तहसील क्षेत्र के वन विभाग दलपतपुरा के अंतर्गत आने वाले अघोरिया गांव में पिछले करीब एक माह से रात के समय चीते की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार रात करीब 8 बजे भी चीता गांव में दिखाई दिया, जिसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि रात 8 बजे के बाद चीते के गांव में आने से लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। लगातार हो रही आवाजाही से ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि गांव के आसपास निगरानी बढ़ाई जाए तथा आवश्यक स्थानों पर पिंजरे लगाकर चीते को सुरक्षित पकड़ा जाए, ताकि किसी तरह की जनहानि की आशंका को टाला जा सके।