मनासा। स्थानीय भाजपा नेता भगतराम पाटीदार ने अपनी पौत्री के जन्मदिन को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए नया मालाहेड़ा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किए और बच्चों के साथ बैठकर सहभोज किया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के वर्तमान एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान भी किया गया। भगतराम पाटीदार ने शिक्षकों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर पाटीदार ने कहा कि शिक्षकों का आशीर्वाद और समाज में शिक्षा का प्रसार सबसे बड़ा उपहार है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ता है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, ग्रामीणजन एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की।