नीमच। महावीर इंटरनेशनल नीमच की ओर से संस्था के राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘राष्ट्रीय वस्त्र अभियान-2026’ का शुभारंभ नवकार महामंत्र जाप एवं प्रार्थना के साथ किया गया। कार्यक्रम की राष्ट्रीय समन्वयक वीरा आशा सांभर ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत जरूरतमंद लोगों के लिए वस्त्र एकत्रित किए जाएंगे।
दिवाकर महिला मंडल की अध्यक्ष प्रीति सुराना ने सभी सदस्यों से अभियान में अधिकाधिक सहयोग करने की अपील की। अभियान के शुभारंभ अवसर पर कई सदस्यों ने वस्त्र उपलब्ध कराने की सहमति जताई। इस पर वीरा आशा सांभर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में रानी राणा ने उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर वीरा दिलखुश बंब, वीरा कमला मोगरा, वीरा सूरजकांता चौपड़ा, वीरा सीमा चौपड़ा, वीरा कमल कांता देशलहरा, वीरा जतन घोटा, वीरा प्रभा पितलिया, वीरा सरोज बंब, वीरा संतोष चौहान, वीरा लता चौहान सहित संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।