मनासा। जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण जन्मोत्सव समिति द्वारा नीमच नाका, मनासा में नारियल से मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में रवि मालवीय हाड़ीपिपलिया प्रथम एवं द्वितीय विजेता रहे, जबकि राहुल पाटीदार घोटापिपलिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, पार्षद प्रतिनिधि लालचंद राठौर, व्यापारी संघ अध्यक्ष विवेक समदानी एवं डॉ. सर्वेश मारू ने क्रमशः 10 हजार, 5100 एवं 3100 रुपए के पुरस्कार प्रदान किए।
प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवा प्रतियोगियों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। समापन अवसर पर कृष्ण जन्मोत्सव समिति ने अतिथियों, प्रतियोगियों एवं धर्मप्रेमी दर्शकों का आभार व्यक्त किया।