इंदौर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर यात्रा प्रभारी दीपू यादव के नेतृत्व में बड़ागणपति से श्रम शिविर, चिमनबाग तक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बड़ागणपति से प्रारंभ होकर सुभाष मार्ग होते हुए श्रम शिविर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस नेता, समाजसेवी एवं यादव समाज के लोग शामिल हुए। यात्रा में पंडित कृपाशंकर शुक्ला, विधायक गोलू शुक्ला, कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, विपिन वानखेड़े, रीना बोरासी, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, सुदर्शन गुप्ता, पार्षद संध्या यादव, अज्जू यादव, मुकेश यादव, सेवादल के विजेंद्र सिंह चौहान, हरिनारायण यादव, चांदू चौहान, यदु यादव, वीरेंद्र यादव, बंटी यादव, खलीफा जगदीश यादव, जिंसी शंकर नैनावा, पुरुषोत्तम अग्रवाल, जीतेंद्र ठाकुर, राकेश शर्मा, कार्तिक चौहान, ऊकार यादव, योगेंद्र मौर्य, प्रेम वर्मा, ज्वाला यादव, रजत यादव, प्रदीप यादव, विजय यादव, अभिषेक यादव, कलन यादव, नरेश यादव, परवेज यादव, सुनील गोधा, भुरू यादव, गगन यादव, सुषमा यादव, नीलम श्रीवास्तव एवं परवेज खान सहित कई लोग मौजूद रहे।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। आयोजकों के अनुसार, यात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं, समाजसेवियों एवं सभी सहभागियों का आभार व्यक्त किया गया।