नीमच। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विहिप-बजरंग दल नीमच प्रखंड की ओर से भारत माता चौराहे पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चौथखेड़ा के श्री देव गुर्जर मित्र मंडल और नीमच की यदुवीर सेना ने हिस्सा लिया।
टॉस में पहला प्रयास यदुवीर सेना को मिला। टीम ने रात करीब 9.40 बजे पहले ही प्रयास में मटकी फोड़कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। मटकी फूटते ही कृष्ण भक्तों ने जयकारे लगाए, जिससे पूरा माहौल कृष्णमय हो गया।
विहिप-बजरंग दल की ओर से विजेता टीम के लिए 11 हजार रुपए की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई थी। आयोजन के दौरान मौजूद श्रद्धालुओं की बोली के बाद पुरस्कार राशि बढ़ाकर 16,400 रुपए कर दी गई। विजेता यदुवीर सेना को यह राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम में विहिप-बजरंग दल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में कृष्ण भक्त मौजूद रहे।