BREAKING NEWS
BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2026, 11:59 am
BIG NEWS : एमपी के राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर मौत का कहर, तेज रफ्तार ट्रक ने 3 महिलाओं को कुचला, सास-बहू समेत तीनों की मौके पर मौत, ड्राइवर गिरफ्तार, पढे़ खबर

Share On:-

मुरैना। कृष्ण जन्मोत्सव देखकर घर लौट रहीं तीन महिलाओं को दिल्ली की ओर जा रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शुक्रवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर घिरोना हनुमान मंदिर के पास हुआ।

टक्कर के बाद ट्रक सड़क किनारे बनी कुछ दुकानों में जा घुसा। इससे दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को भी पकड़ लिया है।

हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस और संबंधित टीम ने ट्रक को घटनास्थल से हटाने का काम शुरू किया।सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाली तीनों महिलाएं हरफूल का पुरा गांव की रहने वाली थीं। घर हाईवे के किनारे मंदिर से कुछ दूरी पर हैं।

मृतकों की पहचान कमला कुशवाहा (50), पति फूल सिंह, कमला कुशवाहा (50), पति बालकिशन और पूनम कुशवाहा (28), पति धर्मवीर के रूप में हुई। इनमें कमला और पूनम सास-बहू थीं। तीसरी महिला भी परिवार की ही सदस्य बताई जा रही है, लेकिन उनका रिश्ता क्या है, यह कंफर्म नहीं हो पाया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE