देवरी खवासा। गांव में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर्व बड़े ही हर्षाेल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
जन्माष्टमी के पावन पर्व पर चारभुजा नाथ मंडली द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय मंदिर परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। श्रद्धालुओं ने आरती कर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया तथा पटाखे और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।
वहीं डीजे, ढोल-नगाड़ों और भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूम उठे। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इसी बीच लंबे समय बाद इंद्रदेव की मेहरबानी से हुई बारिश ने भी ग्रामीणों की खुशी दोगुनी कर दी। बारिश को लेकर भी ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने जन्माष्टमी के इस पावन अवसर का जमकर आनंद लिया।