BREAKING NEWS
BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2026, 3:40 pm
KHABAR : मनासा में विहिप का 15वां भव्य चल समारोह निकला, जन्माष्टमी व विहिप स्थापना दिवस पर निकली शोभायात्रा, लव जिहाद की झांकी रही आकर्षण का केंद्र, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर मनासा नगर में विश्व हिंदू परिषद की ओर से 15वां विशाल चल समारोह निकाला गया। रामपुरा नाके स्थित थाना वाले बालाजी मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद समारोह का शुभारंभ हुआ। इस दौरान बजरंग दल जिला संयोजक दुर्गेश धनगर ने विहिप स्थापना दिवस के अवसर पर संबोधित किया।

चल समारोह में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों ने जगह-जगह स्वागत किया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, अखाड़े, महापुरुषों की झांकियां तथा लव जिहाद से संबंधित झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। चल समारोह का समापन अन्नपूर्णा मंदिर पर हुआ।

1964 में हुई थी विहिप की स्थापना-
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बजरंग दल जिला संयोजक दुर्गेश धनगर ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 29 अगस्त 1964 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुंबई स्थित सांदीपनी आश्रम में हुई थी। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना तथा धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों पर कार्य करना है। उन्होंने विहिप की विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए संत संपर्क, गौरक्षा, धर्मांतरण विरोधी अभियान, सेवा कार्य, राम जन्मभूमि आंदोलन तथा धार्मिक यात्राओं से जुड़े कार्यों की जानकारी दी।

संत संपर्क और सामाजिक समरसता पर जोर-
धनगर ने बताया कि विहिप की ओर से समय-समय पर संत सम्मेलनों और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से हिंदू समाज को एकजुट करने तथा सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। उन्होंने 1966 के प्रयाग हिंदू सम्मेलन और 1969 के उडुपी संत सम्मेलन सहित विभिन्न आयोजनों का उल्लेख किया।

गौरक्षा और सेवा कार्यों का किया उल्लेख-
उन्होंने कहा कि विहिप द्वारा गौरक्षा के लिए अभियान चलाए गए हैं तथा गौशालाओं की स्थापना और गौवंश आधारित खेती को बढ़ावा देने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने संगठन के सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार एवं आपदा राहत से जुड़े सेवा प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं।

धनगर ने राम जन्मभूमि आंदोलन और अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण से जुड़े घटनाक्रम का भी उल्लेख किया। साथ ही अमरनाथ यात्रा सहित विभिन्न धार्मिक यात्राओं में संगठन की भूमिका की जानकारी दी।

पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद-
कार्यक्रम में जिला गौरक्षा प्रमुख राहुल कुशवाहा, विशेष संपर्क प्रमुख जगपाल फरक्या, प्रखंड उपाध्यक्ष जगदीश बैरागी, प्रखंड सह मंत्री लक्की शर्मा, प्रखंड संयोजक अनिल कुशवाह, सहसंयोजक रोहित सिंह गहलोत एवं सावन चौहान, प्रखंड गौरक्षा प्रमुख रोहित कुशवाह, विद्यार्थी प्रमुख दिनेश सेन सहित अमित सोनी, विनोद जगोलिया, पूरनमल शर्मा, मोहित बिड़ला, अक्षत बैरागी, संदीप नायक, राहुल प्रजापत, लोकेश कुशवाह, युवराज राठौर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रखंड मंत्री मंगल सिंह देवड़ा ने किया, जबकि आभार प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन यजुर्वेदी ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE