BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2026, 10:39 am
KHABAR : शिक्षक दिवस पर 210 शिक्षक एवं प्राचार्य सम्मानित, लायंस क्लब मनासा ने सांदीपनि विद्यालय में आयोजित किया शिक्षक सम्मान समारोह, उत्कृष्ट शिक्षकों को दिए प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब मनासा द्वारा शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (सीएम राइज), मनासा में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों तथा बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले प्राचार्यों एवं उनकी टीम को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनासा विधायक लॉ. अनिरुद्ध माधव मारू रहे। विशेष अतिथियों में जिला पंचायत नीमच के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव (आईएएस), डॉ. अक्षय सिंह बावेल, लायंस क्लब के संभागीय अध्यक्ष एमजेएफ लायन रमेश मूंदड़ा एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बी.एल. जावरिया उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त उप संचालक, पशु चिकित्सा विभाग एमजेएफ लॉ. डॉ. राजेश पाटीदार रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। अतिथियों का स्वागत लायंस क्लब मनासा की ओर से किया गया। मंच पर क्लब अध्यक्ष लायन महेश राठी, सचिव लायन अनूप व्यास, कार्यक्रम संयोजक लॉ. रामानुज परवाल एवं सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य बी.एल. बसेर उपस्थित रहे।

210 शिक्षक एवं प्राचार्य हुए सम्मानित-
समारोह में 210 उत्कृष्ट शिक्षकों तथा बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले प्राचार्यों एवं उनकी टीम को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने शिक्षकों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों की रुचि के अनुरूप विषय चयन, खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों में उन्हें आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

जिला पंचायत नीमच के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव ने विद्यार्थियों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के प्रति जागरूक रहने की बात कही। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ लेने तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ाने पर जोर दिया। डॉ. अक्षय सिंह बावेल ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने से जुड़े विषयों पर विचार रखे।

शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी-
मुख्य वक्ता डॉ. राजेश पाटीदार ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों से जोड़ने पर जोर दिया। लायंस क्लब के संभागीय अध्यक्ष रमेश मूंदड़ा ने सभी शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि लायंस क्लब द्वारा प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों का सम्मान किया जाता है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में लायंस क्लब मनासा के अध्यक्ष महेश राठी ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन संभागीय सचिव लायन नेमीचंद पाटीदार ने किया, जबकि पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य बी.एल. बसेर ने किया।

अंत में लायंस क्लब मनासा के सचिव अनूप व्यास ने अतिथियों, विद्यालय के प्राचार्य एवं उनकी टीम, सम्मानित शिक्षकों तथा पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में लायंस क्लब मनासा के सदस्य लॉ. यशवंत सोनी, लायन विष्णु सोनी, लायन अनिल डबकरा, लायन दिनेश झांवर, लायन अशोक मालपानी, लायन अनूप बम्ब, लायन प्रशांत शर्मा, लायन अंकित सारडा, लायन कैलाश कमरिया, लायन ललित मूंदड़ा, लायन अरुण बसेर, लायन अजय शर्मा, लायन एम.के. डे एवं लायन श्याम सोनी सहित सम्मानित शिक्षक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE