BREAKING NEWS
BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2026, 11:08 am
KHABAR : गोगा नवमी की धूम वाल्मीकि समाज ने निकाली पवित्र छड़ी, ढोल-नगाड़ों और जयकारों से गूंजा शहर, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। नगर में गोगा नवमी का पावन पर्व हर्षाेल्लास, श्रद्धा और पारंपरिक धूमधाम के साथ मनाया गया। शनिवार की रात वाल्मीकि समाज द्वारा आराध्य देव गोगा जी महाराज की पवित्र छड़ी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन ने पूरे शहर को भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया। शहर के विभिन्न वार्डों और क्षेत्रों से वाल्मीकि समाज के श्रद्धालुओं द्वारा गोगा देव की पवित्र छड़ी निकाली गई।

इस छड़ी को रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षक लाइटों और पारंपरिक चुनरी से बेहद ही सुंदर और मनमोहक ढंग से सजाया गया रात के समय यह सुसज्जित छड़ी पूरे मार्ग में लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी रही जिसके दर्शन के लिए भारी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े। शोभायात्रा जिन-जिन मार्गों से होकर गुजरी, वहां शहरवासियों ने पलक पांवड़े बिछाकर इसका स्वागत किया।

पूजन-अर्चन मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था के साथ पवित्र छड़ी की आरती उतारी और विशेष पूजन-अर्चन किया। पुष्पवर्षा घरों की छतों और मंचों से भक्तों द्वारा छड़ी पर लगातार पुष्पवर्षा की गई, जिससे पूरा वातावरण महक उठा आशीर्वाद समाज के सभी वर्गों के लोगों ने गोगा जी महाराज के समक्ष मत्था टेककर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। वह विभिन्न मोहल्लों और प्रमुख मार्गों से भ्रमण करती हुई जब यह पवित्र छड़ी शहर के हृदय स्थल आजाद चौक पहुंची, तो वहां का नजारा देखते ही बन रहा था आजाद चौक पर शहर के कई सामाजिक, धार्मिक और नागरिक संगठनों द्वारा मंच लगाकर छड़ी यात्रा का ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया। समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं का साफा बांधकर और पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। इस भव्य शोभायात्रा के दौरान युवाओं का उत्साह चरम पर था। ढोल-नगाड़ों की थाप और धार्मिक भजनों की धुनों पर भक्तगण देर रात तक जमकर झूमते नजर आए पूरे रास्ते भर जय गोगा देव और गोगा जी महाराज की जय के गगनभेदी जयकारों से शाजापुर का आकाश गुंजायमान हो उठा। इस आयोजन ने आपसी सौहार्द और गहरी धार्मिक आस्था का अनूठा उदाहरण पेश किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE