नीमच। ऑटो रिक्शा यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 6 सितंबर को गांधी वाटिका परिसर में दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता शाहरुख चौधरी करेंगे।
बैठक में ऑटो रिक्शा के किराए एवं भाड़े के निर्धारण के साथ ही रेलवे स्टेशन से नीमच सिटी तक चलने वाले ऑटो का किराया सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की जाएगी।
यूनियन ने सभी ऑटो चालकों से बैठक में समय पर उपस्थित होकर अपने सुझाव रखने और बैठक को सफल बनाने की अपील की है। साथ ही अधिक से अधिक ऑटो चालकों तक बैठक की सूचना पहुंचाने का आग्रह किया गया है।