सेगांव। प्रसिद्ध अतिप्राचीन शिव टेकड़ी सरकार मंदिर में पिछले सवा माह से चल रहे अखंड ओम नमः शिवाय जाप का विधिवत शनिवार को संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करने पहुंचे।
संत हरि ओम बाबा के सानिध्य और नगरवासियों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक आयोजन में भगवान भोलेनाथ का विशेष अभिषेक किया गया। यज्ञ-हवन की पूर्णाहुति के पश्चात विशाल भंडारे की शुरुआत हुई।
भंडारा समिति अध्यक्ष मुकेश पटेल ने बताया कि भंडारे में 7 क्विंटल आटे की पूडीयां, 8 क्विंटल कद्दू-चवले की सब्जी और 3 क्विंटल शक्कर की बूंदी तैयार की गई थी। वहीं मंदिर को नगर के सांवरिया इवेंट द्वारा आकर्षक फूलों से विशेष रूप से सजाया गया।
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और श्ओम नमः शिवायश् के जयकारों से गूंजता रहा। अखंड जाप के समापन और विशाल भंडारे ने पूरे सेगांव में भक्तिमय माहौल बना दिया। आयोजन में नगरवासियों के साथ आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।