BREAKING NEWS
Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2026, 10:17 am
NEWS : गोगा नवमी पर गौरक्षक गतोड़ जी चौहान सरकार का जन्मोत्सव हर्षाेल्लास से मनाया, श्री कल्लाजी मंदिर में हुई विशेष साज-सज्जा, झूला सजाया; गौ सेवा कर गायों को खिलाया गुड़, लापसी व हरा चारा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

निंबाहेड़ा। मेवाड़ के राजाधिराज श्री कल्लाजी राठौड़ के मंदिर में गोगा नवमी के अवसर पर शनिवार को गौरक्षक गतोड़ जी चौहान सरकार का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। श्री कल्लाजी वेदपीठ की ओर से आयोजित धार्मिक एवं सेवा कार्यों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कल्याण लोक स्थित श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय परिसर की श्री कल्याण गौशाला में श्री कल्लाजी मंदिर मंडल न्यास के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गौ सेवा की। इस दौरान गायों को गुड़, लापसी एवं हरा चारा खिलाया गया। इसके अलावा कल्याण नगरी की विभिन्न प्रमुख गौशालाओं में भी कल्लाजी भक्तों एवं मंदिर मंडल न्यास के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पहुंचकर गौ सेवा की।

जन्मोत्सव के अवसर पर श्री कल्लाजी मंदिर की विशेष साज-सज्जा की गई और चौहान सरकार के लिए आकर्षक झूला सजाया गया। शाम को मंदिर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं।

मंदिर परिसर में पूरे दिन प्रसाद वितरण भी किया गया। धार्मिक आयोजनों और गौ सेवा के चलते कल्याण नगरी में दिनभर श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल बना रहा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE