मनासा। तहसील क्षेत्र में 2 सितंबर को हुए सड़क हादसे में गंभीर घायल 19 वर्षीय संजय कुमार बंड की 6 सितंबर को उदयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। संजय कुमार बंड निवासी कुंडालिया रामपुरा से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रामपुरा-जन्नोद-दुदरई मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल संजय को उपचार के लिए पहले रामपुरा ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे नीमच जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उदयपुर रेफर कर दिया। उदयपुर में उपचार के दौरान 6 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सोमवार को नीमच जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।