BREAKING NEWS
Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2026, 5:02 pm
KHABAR : श्रावण-भाद्रपद के दूसरे सोमवार पर दिव्य फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, आज शाम निकलेगी भव्य राजसी सवारी, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण-भाद्रपद मास के दूसरे सोमवार पर अलौकिक भक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिल रहा है। इस पावन अवसर पर महाकाल मंदिर परिसर और गर्भगृह को देश के विभिन्न हिस्सों से मंगाए गए दुर्लभ एवं सुगंधित प्रजातियों के फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। आज तड़के भस्म आरती के बाद से ही राजाधिराज बाबा महाकाल के दर्शन के लिए देशभर से आए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। शाम को बाबा महाकाल की इस वर्ष की अंतिम और भव्य ‘राजसी सवारी’ निकाली जाएगी, जिसमें भगवान महाकाल अपनी प्रजा का हाल-चाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे। भौगोलिकसंदर्भ


6 स्वरूपों में दर्शन देंगे बाबा महाकाल
आज की राजसी सवारी का विशेष धार्मिक महत्व है। अवंतिकानाथ बाबा महाकाल आज अपनी प्रजा को एक साथ छह अलग-अलग दिव्य स्वरूपों में दर्शन देंगे। सवारी की भव्यतारू सवारी जैसे ही मंदिर के मुख्य द्वार से बाहर निकलेगी, पुलिस बल द्वारा भगवान को गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) दिया जाएगा। इसके बाद ढोल-नगाड़ों, हाथी-घोड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ नगर भ्रमण शुरू होगा। अपने प्रिय राजा के स्वागत के लिए उज्जैन की जनता पलक पावड़े बिछाए बैठी है। पूरे सवारी मार्ग को तोरणद्वारों और रंगोलियों से सजाया गया है।


इस बार की राजसी सवारी में सांस्कृतिक और धार्मिक आकर्षण को बढ़ाने के लिए दक्षिण भारत के कोयंबटूर से आया एक विशेष कलाकार दल अपनी मनमोहक प्रस्तुति देगा। सवारी पारंपरिक रास्तों से होती हुई मोक्षदायिनी क्षिप्रा नदी के रामघाट पहुंचेगी, जहां भगवान महाकाल का जल्याभिषेक और पूजन-अर्चन किया जाएगा। प्रशासन ने भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कड़े इंतजाम किए हैं, ताकि श्रद्धालु सुगमता से बाबा महाकाल की राजसी सवारी के दर्शन कर सकें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE