BREAKING NEWS
Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2026, 5:32 pm
BIG REPORT : नेशनल तैराकी में फिर उतरेंगी सुप्रिया, मास्टर्स वर्ग में रचेंगी नीमच की नई कहानी, जिला तैराकी संघ के नेतृत्व में 10 सितंबर को हरियाणा रवाना होगी टीम, पहली महिला मास्टर्स तैराक के रूप में दर्ज करेंगी खास उपस्थिति, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राष्ट्रीय तैराकी के मंच पर नीमच की सुप्रिया जैन एक बार फिर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। इस बार वे मास्टर्स वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगी और नीमच की पहली महिला मास्टर्स तैराक के रूप में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। उनके साथ राकेश बंसल, मोहनसिंह गेहलोत एवं मनोज शर्मा मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी खिलाड़ी 10 सितंबर को जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष अशोक मोदी के नेतृत्व में हरियाणा के लिए रवाना होंगे।

हरियाणा के बहादुरगढ़ में 11 से 13 सितंबर तक 25 वर्ष से अधिक आयु के तैराकों के लिए नेशनल मास्टर्स तैराकी प्रतियोगिता आयोजित होगी। नीमच के चारों खिलाड़ी अपनी-अपनी स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।

सुप्रिया, पिता राजकुमार जैन, पूर्व में भी नीमच की ओर से राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। अब मास्टर्स वर्ग में उनकी वापसी जिले के लिए विशेष उपलब्धि मानी जा रही है।

जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी ने बताया कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वे राष्ट्रीय मंच पर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी-अपनी स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन का प्रयास करेंगे।

टीम की तैयारियों में जिला तैराकी संघ के उपाध्यक्ष प्रकाश मंडवारिया, दिलीप डूंगरवाल, विष्णु मोदी, रामगोपाल मोदी, मुकेश चतुर्वेदी एवं कोच रविंदर सोनी ने सक्रिय भूमिका निभाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE