सरवानिया महाराज। शहर में 9 सितंबर से भादवीं बीज मेला लगेगा जो 13 सितंबर 2026 तक 5 दिन चलेगा। नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन ने बताया कि जावी रोड़ स्थित बाबा रामदेव मन्दिर परिसर पर 9 सितंबर बुधवार को पांच दिवसीय भादवी बीज मेले का श्री गणेश होगा जिसमें प्रतिदिन दोपहर और रात्रि में भव्य आयोजन आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर भाजपा नेता राज्यसभा सांसद किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अर्जुन माली, नगर भाजपा अध्यक्ष हेमंत पुरोहित मौजूद रहेंगे।
मेला समिति अध्यक्ष सुरज खटीक ने बताया कि मेला नगर परिषद सरवानिया महाराज द्वारा श्री बाबा रामदेव मंदिर विकास समिति एवं शहरवासियों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
मेले के 5 दिनों को ये बनाएगें ख़ास
9 सितंबर बुधवार को दोपहर 2ः30 बजे से नगर परिषद से बाबा रामदेव मंदिर परिसर तक ध्वज चिन्ह यात्रा, कलश यात्रा झांकियां और भव्य मेला शुभारंभ यात्रा निकलकर बाबा रामदेव मंदिर जावी रोड़ जाएगी। तथा रात्रि 8रू बजे बालाजी म्यूजिकल ग्रुप सत्तु, भग्गु चिकारड़ा द्वारा बाबा रामदेव खेल की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 10 सितंबर गुरुवार रात्रि 8रू बजे से शहर की शैक्षणिक संस्थाओं के बालक बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। 11 सितंबर शुक्रवार रात्रि 8रू बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रेम शंकर जाट भीलवाड़ा और जीतू धोरा रतलाम अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 12 सितंबर शनिवार रात्रि 8 बजे से विशाल कवि सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें देश के ख्यातिप्राप्त कवि मुकेश मौलवा, मुन्ना बैटरी, विजय विद्रोही, सुमित्रा सरल, गोपाल धुरंधर, विनोद 9560 और योगेश शर्मा अपनी रचनाओं से श्रोताओं को सराबोर करेंगे। 13 सितंबर रविवार मेले के अंतिम दिन रात्रि 8 बजे से भव्य भजन संध्या होगी, जिसमें सुप्रसिद्ध लोक गायक प्यारेलाल गुर्जर राजस्थान और भेरूलाल बारेगामा कपासन, राज. भजनों की अमृत वर्षा करेंगे।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने बताया कि आयोजन को लेकर सभी तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पुरा नगर परिषद परिवार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण, पार्षद प्रतिनिधि, नियुक्त एल्डरमैन जनप्रतिनिधियों, गणमान्यजनों तथा मंदिर समिति के सहयोग से आयोजित किया गया है।
पीलें चावल देने घर घर पहुंच रहे कार्यकर्ता
बाबा रामदेव मंदिर विकास समिति के कार्यकर्ता भादवी बीज मेले को लेकर शहर में घर घर पहुंच कर पीलें चावल बांटकर मेले में आने का निमंत्रण दे रहे हैं। इसके अलावा नगर परिषद प्रशासन अपने लेवल पर आस पास के ग्राम पंचायतों गांवों में भी निमंत्रण पत्र देकर मेले में आने का आग्रह कर रही है।