BREAKING NEWS
NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<     KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 9, 2026, 10:48 am
KHABAR : कालिका माता मित्र मंडल की नवीन कार्यकारिणी गठित, फुलडोल पर्व पर सजेगी आकर्षक झांकियां, गरबा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। शहर में फुलडोल पर्व हर्षाेल्लास और आस्था के साथ मनाया जाएगा। फुलडोल एकादशी एवं नवरात्रि गरबा महोत्सव की तैयारियों को लेकर कालिका माता मित्र मंडल की वार्षिक बैठक कालिका माता मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से मित्र मंडल की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक में विष्णु राठौर को अध्यक्ष, हरीश सालवी को उपाध्यक्ष, सुंदर सालवी को कोषाध्यक्ष तथा रवि सालवी को सचिव बनाया गया। वहीं विजय खटीक को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। पवन राठौर को सह सचिव तथा पुष्कर सालवी एवं रामलखन राठौर को सहायक दायित्व सौंपे गए।

मीडिया प्रभारी के रूप में दीपक सालवी एवं राजू सालवी को जिम्मेदारी दी गई। वहीं व्यवस्था प्रमुख की जिम्मेदारी उमेश राठौर, महेश सालवी, जोरावर सिंह राणावत, राहुल सालवी एवं कमलेश सालवी को सौंपी गई।

कार्यकारिणी में इन्हें किया शामिल-
नवीन कार्यकारिणी में अंकुश सालवी, पवन रेगर, पुष्कर सालवी, कालू सालवी, पंकज राठौर, हनी चोहरा, भोपालसिंह देवड़ा, दिलकुश सालवी, दिनु राठौर, गोविंद सालवी, हंसराज राठौर, दीपक काला राठौर, सूरज गोलू खटीक, संजय खटीक, संदीप खटीक, ओमप्रकाश राठौर, रोनक राठौर, शेखर राठौर, सोनू सालवी, कमलेश सालवी, लोकेश खटीक, लखन सालवी, दिव्यांश खटीक, हरबु सालवी, सुनील खटीक एवं रीतिक राठौर को शामिल किया गया।

बैठक में फुलडोल पर्व एवं नवरात्रि गरबा महोत्सव को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। पर्व के दौरान आकर्षक झांकियां सजाने सहित आयोजन को भव्य रूप देने की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर मंदिर पुजारी कन्हैयालाल, भोपाजी जगदीश सालवी सहित मित्र मंडल के सदस्य एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE