BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 9, 2026, 11:50 am
BIG NEWS : मां शारदा दर्शन के लिए मैहर पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, बोले-श्वर्षा जरूरी है, लेकिन इतनी न हो कि किसान परेशान हों, पढे़ खबर 

Share On:-

मैहर। मध्य प्रदेश के नगरीय विकास और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार सुबह मैहर पहुंचकर मां शारदा देवी के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में वैदिक मंत्रों के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंत्री विजयवर्गीय ने देश और प्रदेश के लोगों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

पूजा के बाद मां शारदा मंदिर प्रबंध समिति ने उन्हें माता की चुनरी और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।

दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उनके मन में हमेशा मां शारदा के दर्शन की इच्छा रहती है। आज मैहर आने का मौका मिला, तो उन्होंने माता के चरणों में शीश नवाया। उन्होंने कहा कि मौजूदा मौसम को देखते हुए उन्होंने मां शारदा से प्रार्थना की है कि प्रदेश में अच्छी वर्षा हो।

हालांकि, इतनी ज्यादा बारिश न हो जिससे गरीब लोगों और किसानों को नुकसान हो या वे परेशान हों।

मां शारदा के दर्शन और पूजा के बाद मंत्री विजयवर्गीय सड़क मार्ग से सतना जिले के लिए निकल गए। इस दौरान जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने, नगर पालिका अध्यक्ष पति संतोष सोनी, प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE