खरगोन। जिले के कसरावद में श्री संत शिरोमणि रविदास समरसता यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। नए बस स्टैंड से शुरू हुई, जहां नगर के विभिन्न समाजों, मातृशक्ति और युवाओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। जगह-जगह तोरण द्वार और पुष्पवर्षा से पूरा नगर रविदासमय हो गया। मन चंगा तो कठौती में गंगा के जयकारों के साथ यात्रा ने कसरावद नगर का भ्रमण किया आयोजकों ने बताया कि इस समरसता यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में समानता, भाईचारा और संत रविदास जी के सपने को जन-जन तक पहुंचाना है। इस दौरान सभी समाज के लोगों ने एकता का संदेश दिया।
संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की समरसता यात्रा बुधवार दोपहर 11.30 बजे कसरावद के नए बस स्टैंड पहुंची, जहाँ नगरवासियों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। यात्रा ने नगर में भ्रमण कर समरसता और समानता का संदेश दिया।