सरवानिया महाराज।शहर में भादवी बीज के पावन अवसर पर लोक देवता बाबा रामदेव के पांच दिवसीय भव्य मेले का शुभारंभ बेहद हर्षाेल्लास के साथ हुआ। इस धार्मिक उत्सव के पहले दिन बुधवार दोपहर को नगर परिषद भवन से एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे शहर को रामसापीर मय कर दिया।आकर्षण का केंद्र रहीं झांकियां और नृत्यशोभायात्रा
शोभायात्रा में बाबा रामदेव की नयनाभिराम झांकी सजाई गई, जिसमें बाबा घोड़े पर सवार नजर आ रहे थे। यात्रा में नासिक के मशहूर ढोल और पारंपरिक भगोरिया नृत्य कलाकारों की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में भालू और शेर ने भी भक्तों का मनोरंजन कर मन मोहा। इसके साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं माथे पर मंगल कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं। यह शोभायात्रा शहर के बस स्टैंड, मिडील स्कूल चोक, पाल गली, जैन गली, सदर बाजार, दरवाजा, नीमच सिंगोली रोड़, जावी चोराहा होकर बाबा रामदेव मंदिर मेला प्रांगण पहुंची।
विधायक थिरकें भगोरिया पर-
प्रसिद्ध आदीवासी नृत्य भगोरिया पर नृत्य कर रही भगोरिया टीम के साथ तीर बाण लेकर विधायक ओमप्रकाश सखलेचा खुब थिरकें , आयोजन को लेकर सखलेचा खुब खुश नज़र आयें।
अतिथियों ने फीता काटकर किया मेले का शुभारंभ-
शोभायात्रा के मंदिर परिसर पहुंचने पर अतिथियों द्वारा विधिवत फीता काटकर पांच दिवसीय मेले का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस गौरवमयी क्षण के साक्षी बनने के लिए कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और राजनेता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित-
इस अवसर पर पूर्व एमएसई मंत्री और क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, भाजपा नगर अध्यक्ष हेमंत पुरोहित, रामनारायण राठौर मोरवन , मेला समिति अध्यक्ष सुरज खटीक, नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन , उपाध्यक्ष रामलाल राठौर सहित सभी वार्डों के पार्षदगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में माताएं-बहनें व श्रद्धालु उपस्थित थे।
रात्रि में बाबा रामदेव के जीवन पर खेल-
रामदेव मेले के प्रथम दिन रात्रि में बाबा रामदेव के जीवन परिचय पर आंमत्रित कलाकार सत्तु एवं भग्गु चिकारड़ा द्वारा लोक देवता के अवतार पर खेल की प्रस्तुति दी गई। रात्रि में 12 बजे तक मेले में लोगों ने आनंद लिया।