चित्तौड़गढ़। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (टीपीएफ), चित्तौड़गढ़ की बैठक स्थानीय रिसोर्ट में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व अध्यक्ष डॉ. अतुल खाब्या के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से उदित जैन को आगामी कार्यकाल के लिए अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष उदित जैन ने पूर्व अध्यक्ष डॉ. अतुल खाब्या, सचिव शानू सुराणा एवं उनकी टीम को बधाई देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने टीपीएफ को और अधिक मजबूत बनाने के साथ प्रोफेशनल नेटवर्किंग एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर डॉ. बी.एल. खाब्या, दीपक जैन, तुषार सुराणा, आदित्य ढीलीवाल, मुदित जैन, मुकेश वर्मा, यश पोखरना, पीयूष कोठारी, श्रेयान ढीलीवाल, डॉ. ऋतु खाब्या, ऋत्विका पोखरना, अनु सुराणा सहित भावी सदस्य आयुष ढीलीवाल, चिराग ढीलीवाल, प्रिशा ढीलीवाल आदि ने उदित जैन को शुभकामनाएं दीं।