BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 10, 2026, 7:10 pm
KHABAR : भादी मावस पर दादी धाम में आस्था का सैलाब, भजनों पर झूमे श्रद्धालु, म्यूजिकल हाऊजी, मेहंदी-हल्दी, महिला मंडल की प्रस्तुतियों और भजन संध्या ने बांधा समां, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के उपनगर बघाना स्थित प्रसिद्ध श्री रानी सती दादी धाम मंदिर में भादी मावस महोत्सव को लेकर गुरुवार को दिनभर भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। श्री रानी सती दादी मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ दो दिवसीय भादी मावस महोत्सव की भव्य शुरुआत हुई। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु दादी धाम पहुंचे और दादी मां के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।


महोत्सव के प्रथम दिवस मंदिर परिसर में धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। म्यूजिकल हाऊजी, मेहंदी और हल्दी कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। महिला मंडल की ओर से दी गई विभिन्न प्रस्तुतियों ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों में सहभागिता की, जिससे पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा।


महोत्सव के चलते मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत साज-सज्जा से सजाया गया। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते परिसर में दादी मां का मनमोहक श्रृंगार किया गया था। दादी मां के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।


आयोजन के दौरान लगाए गए मेले में फूड जोन भी आकर्षण का केंद्र रहा। विभिन्न खाद्य सामग्री की स्टॉलों पर परिवारों की भीड़ नजर आई। वहीं महिलाओं और युवतियों के लिए लगाए गए निःशुल्क मेहंदी पॉइंट पर भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने मेहंदी लगवाई।


भजनों पर देर तक झूमे श्रद्धालु
प्रथम दिवस की भजन संध्या ने आयोजन में भक्ति का रंग और गहरा कर दिया। सुप्रसिद्ध भजन गायिका तान्या अग्रवाल (भागलपुर) ने दादी मां की भक्ति से ओतप्रोत सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। जैसे-जैसे भजनों का क्रम आगे बढ़ा, श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता गया और पूरा मंदिर परिसर दादी मां के जयकारों से गूंज उठा।


ट्रस्ट की ओर से महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों के चलते दादी धाम में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा।


आज होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान
महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6.30 बजे गणेश पूजन के साथ होगी। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री रानी सती दादी का विधिवत अभिषेक किया जाएगा। इसके पश्चात ध्वज पूजन, ध्वजारोहण, आरती और विशेष धोक पूजा होगी।


महोत्सव का प्रमुख आकर्षण दोपहर 12.30 बजे से आयोजित होने वाला मंगल पाठ रहेगा। नागपुर से आए उज्ज्वल खाकोंलिया नृत्य-नाटिका टीम के साथ संगीतमय मंगल पाठ का वाचन करेंगे। इस दौरान भजनों के माध्यम से दादी जी की महिमा का गुणगान किया जाएगा। नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगी।


दो दिवसीय भादी मावस महोत्सव को लेकर दादी भक्तों में खासा उत्साह है। शुक्रवार को होने वाले अभिषेक, ध्वजारोहण, विशेष धोक पूजा और संगीतमय मंगल पाठ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE