सरवानिया महाराज। समीप स्थित ग्राम बरखेड़ा चौहान ठिकाने के रावले हरेंद्र सिंह शक्तावत का शुक्रवार तड़के 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वह अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार और जागीरी छोड़ गए हैं। स्व. हरेंद्रसिंह शक्तावत प्रवेंग सिंह, राजेंद्र सिंह और दिग्विजय सिंह के भाई थे। साथ ही वे मयूरध्वज सिंह चंन्द्रावत के धर्म पिता भी थे।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 3.00 बजे उनके निवास स्थान रावले से निकलेगी। अंतिम यात्रा निवास स्थान से रवाना होकर ग्राम बरखेड़ा चौहान के श्मशान घाट पहुंचेगी। जहां पूरे विधि-विधान के साथ उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी। अंतिम संस्कार में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और ग्रामीण शामिल होंगे। उपरोक्त जानकारी पत्रकार दिनेश वीरवाल ने दी।